बिहार

मुसलमानों ने पेश की सामाजिक सौहार्द की मिसाल, छठ व्रतियों के बीच वितरित की पूजन सामग्री

फुलवारी शरीफ, अजीत। पूरे देश में लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा की धुम है.वहीं पटना के फुलवारी शरीफ में हिन्दू- मुस्लिम भाइचारे और सामाजिक सौहार्द की एक अनोखी मिसाल देखने को मिली है. फुलवारी शरीफ के शहीद भगत सिंह चौक पर मुसलमान भाइयों ने एक अनोखी पहल करते हुए जुम्मे की नमाज अता करने के बाद छठ करने वाले व्रती महिलाएं और पुरुषों के बीच छठ पूजा की सामग्रियां वितरित की.

राजद नेता सलाउद्दीन मंसूरी की पहल पर मुसलमान भाइयों ने सैकड़ों श्रद्धालुओं के बीच पूजन सामग्री वितरित की. सलाउद्दीन मंसूरी ने बताया कि इस मौके पर बिहार प्रदेश अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक अनवर आलम प्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर सुशील कुमार उमेश कुमार राय मोहम्मद चांद मोहम्मद आजाद मोहम्मद नवाब नौशाद आसिफ हुसैन समेत अन्य लोग मौजूद रहे.

Related posts

ज्वेलर्स व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर DGP बिहार एवं ADG लॉ एंड ऑर्डर के साथ संवाद कार्यक्रम

भिखना पहाड़ी में AISA का कैंडल लाइट विजिल, छात्रों ने सत्य निकेतन हादसे के मृतकों को दी श्रद्धांजलि

पटना को जाम मुक्त बनाने के लिए विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान, सड़क और फुटपाथ से हटाए जा रहे अवैध कब्जे

error: