पटना, नरेश अग्रवाल : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज जेपी गंगा पथ पहुंचकर गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आमजन को कोई परेशानी न हो और 48 घंटे तक सतत निगरानी की जाए।
सीएम ने कहा कि इस बार गंगा, गंडक और सोन में रिकॉर्ड पानी आया है, जबकि बिहार में 32% कम बारिश हुई है। राहत एवं बचाव के लिए एयरफोर्स से भी मदद मांगी गई है। सरकार बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए पूरी तरह मुस्तैद है।
मौके पर सचिव संजय कुमार सिंह, जिलाधिकारी कुंदन कुमार और एसएसपी कार्तिकेय के. शर्मा मौजूद रहे।
