बिहार

महापर्व छठ पूजा का दूसरा दिन खरना आज, कल सूर्य को दिया जायेगा अर्घ्य

पटना, न्यूज़ क्राइम 24। बिहार में लोक आस्था के महापर्व की विधिवत शुरुआत हो गई है। नहाय-खाय के साथ ही व्रत शुरू हो गया। आज दूसरे दिन खरना है। इस दिन व्रती शुद्धता और स्वच्छता के साथ निर्जला व्रत की शुरुआत हो गई है। वर्तियों ने खरना किया। खरना का प्रसाद खीर व रोटी महाप्रसाद बनाया और ग्रहण करने के बाद व्रती दो दिनों के लिए भगवान भास्कार के भक्ति मे लीन हो गए।

19 नवंबर को अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य अर्पित किया जाएगा। 20 नवंबर को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का समापन होगा। बतादें की महापर्व छठ को लेकर हर तरफ उत्साह का महौल बना हैं और बाजारों में रौनक भी बढ़ गई हैं। बात करें अगर घाटों की सफाई की तो पटना के दूर-दराज इलाकों में भी साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था की गई हैं। किसी भी अप्रिय घटना को देखते हुए पुलिस-प्रशासन एक्टिव मोड पर हैं।

Related posts

चंद्रवंशी महासभा की संगठनात्मक बैठक एवं सर्वसम्मति से नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन

सम्राट चौधरी की सरकार ने शिक्षा के भगवाकरण की नीति अपनाई ; जनता दल यू और एनडीए के अन्य घटक दलो की चुप्पी क्यों : एजाज अहमद

मनेर में पासपोर्ट एवं उपडाकघर ऑफिस को RDX से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; परिसर खाली कराया, पुलिस बल तैनात

error: