बिहार

सांसद रविशंकर प्रसाद अपने परिवार के सदस्यों के साथ अपना बहुमूल्य वोट दिया

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) पटना साहिब सांसद एवम् पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद अपने परिवार के सदस्यों के साथ मतदाधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र के इस महापर्व में अपना बहुमूल्य वोट दिया।

मतदान देने के बाद श्री प्रसाद ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मैं बांकीपुर का ही वोटर हूं और 20 वर्षों से मै इसी वुमेंस कॉलेज बूथ में अपने मतदान का प्रयोग करता हूं। आज अपने भाजपा NDA के उम्मीदवार श्री नीरज कुमार सिन्हा जी को वोट देकर मुझे बहुत प्रसन्नता हुई है।

श्री प्रसाद ने कहा कि हमारे समर्थक हमारे साथ हैं। मैं स्वयं पिछले 10-15 दिनों से यहां प्रचार कर रहा हूं और मैने देखा है कि बांकीपुर की जनता का लगाव भाजपा के साथ वर्षों से है और जो विकास का काम किया गया है, पूर्व में नीतीश कुमार के सरकार के द्वारा, सम्राट चौधरी जी के द्वारा, स्वयं पूर्व में नितिन नवीन के द्वारा, पटना साहिब सांसद के रूप में मेरे द्वारा तो जनता ने वो विकास देखा है तो विकास की इस प्रकिया को और उत्साव से आगे बढ़ाए यही जनता का संकल्प है और हमें पूरा विश्वास है कि हम निर्णायक जीत हासिल करेंगे।

Related posts

विद्यापति भवन में सूड़ी समाज का महासम्मेलन, अति पिछड़ा वर्ग में शामिल करने की मांग उठी

स्वच्छता पखवाड़ा पर बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली, साफ-सफाई का दिया संदेश

नवाबगंज पंचायत में आम सभा, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

error: