बिहार

गोपाल रविदास के समर्थन में सांसद डॉ मिसा भारती का रोड शो व जनसभा

फुलवारीशरीफ, अजित। राजद नेता व पाटलिपुत्र की सांसद डॉ. मीसा भारती ने रविवार को फुलवारी शरीफ सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र में महागठबंधन समर्थित भाकपा (माले) प्रत्याशी गोपाल रविदास के समर्थन में जोरदार रोड शो किया. रोड शो एम्स पटना गोलंबर से शुरू होकर जानी पुर भूसौला, दानापुर रोड, अकबरपुर, बिहटा, सरमेरा, हाईवे, राजघाट, नवादा, पिपरा थाना क्षेत्र सहित कई इलाकों से गुजरता हुआ देर शाम तक चला।

रोड शो के दौरान जगह-जगह स्वागत कार्यक्रम हुए, लोगों ने उत्साहपूर्वक फूल बरसाकर महागठबंधन के समर्थन में माहौल बनाया. इसके बाद पिपरा थाना क्षेत्र के डेहरी गांव में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए सांसद डॉ. मीसा भारती ने एनडीए पर कड़ा हमला बोला और कहा कि बिहार में जनता बदलाव का मन बना चुकी है।

उन्होंने कहा कि फुलवारी के लोकप्रिय विधायक गोपाल रविदास को फिर से भारी मतों से जीत दिलानी है और साथ ही तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाना है. उन्होंने तेजस्वी यादव के वादों को दोहराते हुए कहा कि महागठबंधन की सरकार बनते ही —

– हर घर से एक सदस्य को सरकारी नौकरी मिलेगी.
– 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त दी जाएगी.
– जीविका दीदीयों को 30 हज़ार रुपये मानदेय के साथ सरकारी नौकरी का दर्जा दिया जाएगा
-संविदा कर्मियों को स्थायी किया जाएगा।

सांसद ने कहा कि एनडीए सरकार अपराध पर विफल है, विपक्षी कार्यकर्ताओं पर हमले हो रहे हैं और चुनाव आयोग चुप है, लेकिन जनता सब कुछ देख रही है. इस बार महागठबंधन की ऐतिहासिक जीत तय है। मीसा भारती ने अपील की — “6 नवंबर को तीन तारा वाला बटन दबाकर गोपाल रविदास को विजयी बनाएं और तेजस्वी यादव के नेतृत्व में बिहार में रोजगार, सम्मान और विकास की सरकार बनाएं।

Related posts

पथ निर्माण मंत्री द्वारा पुल निर्माण निगम की परियोजनाओं की समीक्षा, कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश

परेव पुल पर चला विशेष वाहन चेकिंग अभियान, यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्ती

संत रविदास समरसता संकल्प अभियान के तहत विकास शिविर का उद्घाटन

error: