बिहार

भाकपा (माले) नेता मोहम्मद सफीक ने दिया इस्तीफ़ा, समर्थकों संग श्याम रजक के समर्थन का ऐलान

फुलवारीशरीफ, अजित। फुलवारी शरीफ सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक समीकरण अचानक बदलते नज़र आए जब भाकपा (माले) के स्थानीय नेता मोहम्मद सफीक ने रविवार को पार्टी से इस्तीफ़ा देने का एलान कर दिया. ईसापुर अपार्टमेंट परिसर में समर्थकों के साथ प्रेस वार्ता करते हुए सफीक ने कहा कि विधायक गोपाल रविदास ने अल्पसंख्यक समुदाय और गरीब तबके के लिए कोई ठोस काम नहीं किया, जिससे आम कार्यकर्ताओं में भारी निराशा है।

सफीक ने कहा कि हम जिस अपार्टमेंट में रहते हैं, वह भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार की योजनाओं से बना है. जबकि हमारे अपने विधायक ने सिर्फ़ वादे किए, कोई काम नहीं किया. अब हम लोग पुराने नेता और जदयू प्रत्याशी श्याम रजक को ही समर्थन देंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वे अपने समर्थकों के साथ घर-घर जाकर श्याम रजक के पक्ष में प्रचार करेंगे और इस चुनाव में जदयू प्रत्याशी को जिताने के लिए पूरी ताक़त झोंक देंगे। सफीक के साथ मौजूद दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भी भाकपा (माले) से नाता तोड़ने की घोषणा की और श्याम रजक के समर्थन में नारे लगाए।

Related posts

पथ निर्माण मंत्री द्वारा पुल निर्माण निगम की परियोजनाओं की समीक्षा, कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश

परेव पुल पर चला विशेष वाहन चेकिंग अभियान, यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्ती

संत रविदास समरसता संकल्प अभियान के तहत विकास शिविर का उद्घाटन

error: