बिहार

धूमधाम से की जा रही है मां सरस्वती की पूजा अर्चना

अररिया(रंजीत ठाकुर): पूरे जिले में धूमधाम से विद्या की देवी मां सरस्वती का पूजा- अर्चना सादगी से, परंतु पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है. प्रत्येक वर्ष माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा प्रत्येक छात्र-छात्राएं बड़े श्रद्धा भाव से करते हैं। इस बार 10 वीं की बोर्ड परीक्षा कल से प्रारंभ हो रही है,जिस कारण 10वीं में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं आज अपने परीक्षा केंद्र के लिए रवाना हो चुके हैं। पूजा में शामिल न होने का मलाल छात्र-छात्राओं में देखा गया। सरकारी तथा निजी शिक्षण संस्थानों के अतिरिक्त व्यक्तिगत तौर पर भी मां शारदे की पूजा अर्चना कर रहे हैं.

नरपतगंज प्रखंड सहित सीमावर्ती क्षेत्र फुलकाहा, सोनापुर, भंगही, अंचरा, बसमतिया, घूरना, बाजार में भी शिक्षण संस्थानों में मां शारदे की पूजा अर्चना की जा रही है,तो वही युवा संगठनों के द्वारा भी सार्वजनिक रूप से विद्यादायिनी की पूजा अर्चना की जा रही है। इस मौके पर पंडालों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। शाम के समय लोगों खासकर महिलाओं का समूह प्रत्येक पंडाल जाकर मां सरस्वती के दर्शन कर रहे हैं. वहीं सरस्वती पूजा को लेकर प्रशासनिक विधि व्यवस्था पूरी तरह चाक- चौबंद है।
आज बसंत पंचमी भी है।आज के दिन किसान भूमि पूजन कर अपने हल आदि की पूजा भी करते है।

Related posts

चंद्रवंशी महासभा की संगठनात्मक बैठक एवं सर्वसम्मति से नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन

सम्राट चौधरी की सरकार ने शिक्षा के भगवाकरण की नीति अपनाई ; जनता दल यू और एनडीए के अन्य घटक दलो की चुप्पी क्यों : एजाज अहमद

मनेर में पासपोर्ट एवं उपडाकघर ऑफिस को RDX से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; परिसर खाली कराया, पुलिस बल तैनात

error: