ताजा खबरेंबिहार

बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा आज से शुरू

पटना/पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक की परीक्षा आज 17 फरबरी से शुरू हो चुकी है । जो 24 फरवरी तक चलेगी। पहले दिन साइंस का परीक्षा है। इस परीक्षा में कुल 16लाख 84 हजार446 परीक्षार्थी भाग लेंगे। मैट्रिक परीक्षा को लेकर राज्य भर में 1525 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। कोरोना गाइड लाइन को पालन करते हुए परीक्षा ली जाएगी। कदाचार मुक्त परीक्षा को लेकर पटना सिटी अनुमंडल प्रशासन द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों पर दंडाधिकारी और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है.

वहीं सभी परीक्षा केंद्रों पर भारी संख्या में पुरुष और महिला पुलिस बल की भी तैनाती कर दी गई है। कदाचार मुक्त परीक्षा हो इसको लेकर बोर्ड द्वारा सभी केन्द्रो पर बिडियो फोटो ग्राफी की भी कराई जा रही है साथ ही इस बार छात्रों को जूता मोजा पहन कर परीक्षा केंद्र आने की अनुमती दी गई है ! बही पुलिस भी परीक्षा केंद्र पर छात्रों की निगरानी रख रहे है और किस तरह का चिट पुर्जा न ले जाने की सलाह दे रहे है।

Related posts

न्यूज़ क्राइम 24 खबर का असर : पार्षद ने लिया संज्ञान, सड़क और जलजमाव की समस्या के समाधान का आश्वासन

विधायक देवंती यादव ने जगाया देशप्रेम का जज्बा, हर घर तिरंगा लगाने का किया आह्वान

गन्ना विस्तार अभियान के तहत दरभंगा जिले के 24,215 किसानों ने प्राप्त की गन्ना आईडी

error: