बिहार

मोबाइल झपटमारी कांड का 12 घंटे में खुलासा

20250605 104748

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) रेल थाना बख्तियारपुर क्षेत्र में गत 2 जून को जनशताब्दी एक्सप्रेस में हुई मोबाइल झपटमारी की घटना का पुलिस ने 12 घंटे के भीतर उद्भेदन करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल तीन मोबाइल फोन और कई अहम दस्तावेज भी बरामद किए हैं।

कोलकाता निवासी पीड़िता रिंकी प्रसाद (उम्र 21 वर्ष), जो अपने बहन के साथ जनशताब्दी एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 12023) के डी/8 कोच में यात्रा कर रही थीं, जब ट्रेन बख्तियारपुर स्टेशन पार कर सालिमपुर के पास पहुँची, तभी एक अज्ञात युवक ने ट्रेन का दरवाज़ा खोलकर उनके हाथ से iPhone झपट लिया और फरार हो गया। पीड़िता ने साहस दिखाते हुए चलती ट्रेन से उतर कर आरोपी का पीछा भी किया।

घटना के संबंध में बख्तियारपुर रेल थाना में प्राथमिकी दर्ज होते ही मामले को गंभीरता से लेते हुए रेल पुलिस उपाधीक्षक (पूर्वी) के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया। टीम ने वैज्ञानिक अनुसंधान, सीसीटीवी फुटेज और गुप्त सूचना के आधार पर सालिमपुर थाना की मदद से दोनों आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!