बिहार

बकरीद को लेकर प्रशासनिक मुस्तैदी, अधिकारियों ने निरीक्षण किया

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) आगामी बकरीद पर्व को लेकर प्रशासन पूरी तरह से सतर्क और तैयार है। इसी क्रम में बुधवार को अनुमंडल पदाधिकारी, पटना सिटी तथा सहायक पुलिस अधीक्षक, पटना सिटी-01 के नेतृत्व में क्षेत्र के विभिन्न महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्थानीय प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के साथ मिलकर सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, साफ-सफाई और यातायात प्रबंधन की तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही यह सुनिश्चित किया गया कि पर्व के दिन किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अफवाहों से निपटने के लिए सभी आवश्यक कदम समय से पहले उठा लिए जाएं।

अधिकारियों ने संबंधित थाना क्षेत्रों के पुलिस पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे लगातार गश्ती करें और संवेदनशील इलाकों पर विशेष नजर बनाए रखें। साथ ही, आम लोगों से अपील की गई कि वे सौहार्द्र बनाए रखें और किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें।

Related posts

खगौल में जुआ खेलते पांच गिरफ्तार, 10,500 रुपये नकद और चार मोबाइल बरामद!

दुर्गा पूजा को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम : डीएम-एसपी ने शहर में निकाला फ्लैग मार्च

एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने तिरंगे का मान बढ़ाया है : प्रधानमंत्री मोदी

error: