बिहार

विधायक गोपाल रविदास का औचक निरीक्षण

फुलवारीशरीफ, अजित। बुधवार को स्थानीय विधायक गोपाल रविदास फुलवारी शरीफ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचे, जहाँ उन्होंने “स्वास्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान” का शुभारंभ किया. यह विशेष स्वास्थ्य अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा, जिसके तहत महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और निःशुल्क चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना है।

विधायक ने कहा कि गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच, कैंसर और टीबी स्क्रीनिंग, दवा वितरण और एम्बुलेंस सेवा जैसी सुविधाएं इस अभियान में दी जाएंगी. उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में भाग लें और अपने स्वास्थ्य की जांच अवश्य कराएं।

Advertisements
Ad 1

अभियान के बाद विधायक ने स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान कई कमियाँ सामने आईं. मरीजों और ग्रामीणों ने बताया कि केंद्र में जनरल फिजिशियन और ईएनटी विशेषज्ञ डॉक्टर की नियुक्ति नहीं है. इस पर विधायक ने नाराज़गी जताई और प्रभारी से स्पष्टीकरण माँगा। निरीक्षण के दौरान ममता बहनों ने भी विधायक से मिलकर शिकायत की कि उन्हें 5 से 6 महीनों से मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है. इस पर विधायक ने गहरी चिंता व्यक्त करते हुए विभाग से तत्काल समाधान की माँग की।

विधायक ने पैथोलॉजी, दंत चिकित्सा, नेत्र और आपातकालीन विभाग का भी जायजा लिया और खामियों को दूर करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि ग्रामीणों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिलें, लेकिन लापरवाही और संसाधनों की कमी से आम जनता को परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस अवसर पर कई स्थानीय नेता और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे. इनमें साधु शरण (माले), मिथिलेश राम, मनोज चंद्रवंशी, कौशर खान (राजद), सलाउद्दीन मंसूरी, कैश अनवर सहित अन्य लोग शामिल थे।

Related posts

भू-राजनीतिक संघर्ष के आर्थिक प्रभाव पर पीएमए का राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित

अहिंसा परमो धर्मः – भगवान महावीर के आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत : संजय सरावगी

पटना में एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा, पारदर्शिता व सख्त कार्रवाई के निर्देश

error: