बिहार

एम्स पटना में स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 का शुभारंभ

फुलवारीशरीफ, अजित। एम्स पटना में 17 सितंबर 2025 को प्रशासनिक भवन के फोयर एरिया में स्वच्छता ही सेवा (SHS) – 2025 अभियान का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ अनूप कुमार ने किया, जिनके साथ डीन (अकादमिक्स), डॉ उमेश भदानी, प्रशासनिक पदाधिकारी, संकाय सदस्य और कर्मचारी मौजूद रहे।

Advertisements
Ad 1

कार्यक्रम की शुरुआत स्वच्छता शपथ से हुई, जिसमें 50 से अधिक प्रतिभागियों ने अपने आस-पास स्वच्छता बनाए रखने और स्वच्छता को बढ़ावा देने का संकल्प लिया. इस वर्ष का थीम “स्वच्छोत्सव – स्वच्छ और हरित पर्व तथा शून्य-अपशिष्ट सामुदायिक उत्सव” रखा गया है। एम्स पटना द्वारा आयोजित इस अभियान के तहत जागरूकता और सामूहिक प्रयासों के माध्यम से स्वच्छ और स्वस्थ भविष्य की दिशा में काम जारी है।

Related posts

विश्व पशु चिकित्सक दिवस के अवसर पर एनीमो पेट केयर में पशु स्वास्थ्य पर जागरुकता

एसएसबी व मीडिया के बीच समन्वय बैठक, सीमावर्ती चुनौतियों पर मंथन

सीमावर्ती गांव में एसएसबी का चिकित्सा शिविर व ग्रामीण बैठक, 68 लोगों को मिला लाभ

error: