बिहार

10 दिसंबर से “मिशन नौनिहाल सम्मान” का शुभारंभ

फुलवारीशरीफ़, अजित। पटना जिलान्तर्गत संपतचक नगर परिषद, एकतापुरम (भोगीपुर) के सावित्रीबाई फुले पुस्तकालय मे “मिशन नौनिहाल सम्मान” कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा।

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस (10 दिसंबर) से “मिशन नौनिहाल सम्मान” कार्यक्रम के तहत परिसर मे काम करने वाले सुरक्षा गार्ड, सफाईकर्मी, घरेलू कामकाजी महिला कामगारो समेत ईलाके के जरूरतमंद, गरीब, पिछड़े – अतिपिछड़े व दलित- महादलित समाज के (नौनिहाल) बच्चे – बच्चियों के पठन-पाठन हेतु (पुस्तक, कॉपी, कलम, पेंसिल इत्यादी) ” निःशुल्क शिक्षण सामग्री वितरण केंद्र” का संचालन स्थायी रुप से प्रारंभ कर दिया जाएगा।

स्थानीय स्तर पर सामाजिक कार्यो मे सक्रिय प्रबुद्ध नागरिको का 11 सदस्यीय संचालन समिति द्वारा संचालित इस कार्यक्रम का शुभारंभ संयुक्त राष्ट्र अंतरराष्ट्रीय बाल आपातकालीन कोष (यूनिसेफ) के स्थायी सहयोगी सदस्य, सर्वोच्च मानवाधिकार संरक्षण सम्मान धारक, समाजसेवी सुखदेव सिंह के कर कमलो द्वारा सुनिश्चित होगा।

Related posts

पटना में बाढ़ की स्थिति पर रविशंकर प्रसाद ने अधिकारियों से की बात, राहत कार्य तेज करने के निर्देश

नवनिर्मित 30 बेड के ICU का स्वास्थ मंत्री निशांत कुमार ने उद्घाटन किया

बेंगलुरु में चार दिवसीय बिहार महोत्सव-2026 का शुभारंभ, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और श्री श्री रविशंकर ने किया दीप प्रज्ज्वलित

error: