झारखण्ड

लापता बिसीसी एल कर्मी का शव कुएं से बरामद

धनबाद(न्यूज़ क्राइम24): झरिया तिसरा एम ओ सी सी, कालोनी निवासी 57 वर्षीय बि सी सी एल कर्मी रतन उरांव का शव सुबह तिसरा क्षेत्रिए अस्पताल के बगल में बड़े पत्थर नुमा कुएं में तैरते हुए दिखाई दी। बताया जाता है कि कुछ लोग कुएं से पानी भरने के लिए टूलू पंप लगा रहे हैं,उसी दौरान शव तैरता हुआ दिखाई दी। शव को देखने के लिए लोगों की भीड़ लगने लगा। गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने वाले सनोज पहुंच कर अपने पिता की शव को पहचान लिया। तुरंत तिसरा थाना को सूचना दी गई। तिसरा पुलिस पहुंच कर लोगों के सहयोग से शव को कुएं से निकाला जा रहा है।

Advertisements
Ad 1

मृतक की पत्नी आरती देवी,पुत्र मनोज, सनोज, विवाहिता पुत्री किरण देवी एवं अन्य परिजन इस हादसे से काफी दूखी हैं।शव को काफी मस्कत से बाहर निकल लिया गया है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है। रहस्यमई ढंग से पांच दिनों से लापता रतन उरांव का शव कुएं में तैरते हुए नजर आना चर्चा का विषय बना हुआ है। शव से काफी दुर्गंध एवं बदबू निकल रहा था। मृतक एमओसीपी कॉलोनी सेक्टर टू तीन मंजिला बीसीसीएल आवास में रहता था . पत्नी आरती देवी व उसके बड़े पुत्र सनोज छोटा पुत्र मनोज व एक बेटी किरण हैं .मौके पर परिजन पहुंचकर चित्कार मार कर रो रहे हैं .वहीं पुलिस शव को कुआं से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद एसऐनएमसीएच भेज कर जांच मे जुट गई है।न्यूज़ सांभर

Related posts

झारखंड : आरएलएसवाई कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हर्षोल्लास से संपन्न

आरएलएसवाई कॉलेज राँची में ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ का आयोजन, 45 NCC कैडेट्स ने दिखाई सक्रिय भागीदारी

महिलाओं को दिया पर बड़ी सौगात, खाते में आए 5-5 हजार रुपयेहेमंत सरकार

error: