बिहार

सम्पत चक के शाहपुर निवासी जुड़वा भाइयों के डूबने से मौत के बाद शोकाकुल परिजनों से मुलाकात करने पहुंचे मंत्री डॉ रामानंद यादव

फुलवारी शरीफ, अजीत। शाहपुर में छठ पूजा में जुड़वा भाईयों के डूबने से मौत हो जाने की खबर सुनकर मर्माहत बिहार सरकार के खान एवम भूतत्व विभाग के मंत्री डाक्टर रामानंद यादव मंगलबार को उनके परिजन से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त किए. अपने स्थानीय विधायक एवं मंत्री डॉ रामानंद यादव को देख जुड़वा बच्चों के पिता गिरिजा सिंह मां मीना देवी समेत पूरा परिवार बिलख बिलख कर रोने लगा.वही रोते कलपते परिवार वालों को सांत्वना देते हुए मंत्री भी भावुक हो गए.

मंत्री श्री यादव के साथ राजद नेता उमेश यादव समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे. मंत्री डॉक्टर रामानंद यादव ने कहा कि छठ पूजा के मौके पर एक ही साथ एक परिवार में जुड़वा बच्चों के डूब जाने से मौत की घटना काफी दुखदाई है. उन्होंने कहा कि दुख कि ईस घड़ी में पीड़ित परिवार को हर संभव मदद सरकार के नियम व प्रावधान के अनुसार दिया जा रहा है.उन्होंने कहा कि ऐसे मौके पर छोटे बच्चों पर अभिभावकों को विशेष ध्यान देना चाहिए ताकि ऐसी दुखद घटना को टाला जा सके.

Related posts

नेशनल फ्लैग एडॉप्शन डे पर अधिकारियों को भेंट किया तिरंगा प्रतीक चिन्ह

एनएमसीएच में आत्महत्या की रोकथाम, प्रबंधन और मेडिको-लीगल पहलुओं पर सीएमई का आयोजन

लोहानीपुर में विजय कुमार सिन्हा ने किया चुनाव प्रचार, एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के लिए मांगा समर्थन

error: