बिहार

फुलकाहा एसएसबी जवानों ने खेत में रखे 387 लीटर शराब किया जप्त!

अररिया, रंजीत ठाकुर। फुलकाहा एसएसबी के जवानों ने आज मंगलवार को गुप्त सूचना के आधार पर 387 लीटर नेपाल निर्मित दिलवाले नामक शराब को जप्त करने में सफलता पाई है। मिली जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई भोड़हर गांव स्थित पासवान टोला सीमा पिलर संख्या 187 के समीप नेपाल से लाकर इकट्ठा की गई शराब को सूचना के आधार पर जप्त किया गया।

जप्त शराब की कागजी कार्रवाई करते हुए एक्साइज विभाग को सुपुर्द किया। इस अभियान में एसएसबी 56वीं वाहिनी फुलकाहा इंस्पेक्टर हरबंस लाल के नेतृत्व में कांस्टेबल विपन कुमार, शिवा कुमार, तथा मुकेश भगत शामिल था।

Related posts

कोरोनाकाल की याद के साथ रिश्तों का संदेश दे गई बोध

उर्दू गजल अदब की आबरू है : कुलसचिव

जिले के क्लैप लिपि और प्लेट से संबंधित बच्चों को स्वस्थ्य बनाने के लिए जिलाधिकारी द्वारा भेजा गया पटना