बिहार

बेउर में खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध बालू ढुलाई करते 17 ट्रैक्टर जब्त

फुलवारीशरीफ, अजित यादव। बेउर इलाके में खनन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध बालू ढुलाई कर रहे 17 ट्रैक्टर जब्त किए हैं. छापेमारी के दौरान चालक वाहन छोड़कर फरार हो गए। खनन विभाग के अनुसार गुप्त सूचना मिली थी कि पटना-गया न्यू बायपास पर बड़े पैमाने पर अवैध बालू ढुलाई और भंडारण किया जा रहा है. यहां अस्थायी मंडी बनाकर खरीद-बिक्री का काम चल रहा था. सूचना के बाद टीम गठित कर छापेमारी की गई।

छापेमारी के दौरान मौके से 17 ट्रैक्टर जब्त किए गए, जिन पर बालू लदा था. किसी भी वाहन के पास वैध चालान नहीं मिला. कार्रवाई के दौरान चालक वाहन छोड़कर भाग निकले। इस संबंध में बेउर थाना प्रभारी अफसर हुसैन ने बताया कि खनन विभाग के लिखित आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है. उन्होंने कहा कि सरकारी जमीन पर बालू का अवैध भंडारण और बिना अनुमति ढुलाई करना कानूनन अपराध है। खनन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सड़क निर्माण क्षेत्र के आसपास अवैध भंडारण भी पाया गया, जिससे कार्य प्रभावित हो रहा था. विभाग ने स्पष्ट किया कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

Related posts

दुर्गा पूजा को लेकर शेखपुरा में प्रशासन अलर्ट, एसडीओ ने की समीक्षा बैठक, डीजे पर होगी सख्त कार्रवाई

भूमि विवाद और शराबबंदी पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने राष्ट्रकवि दिनकर को श्रद्धांजलि अर्पित की

error: