बिहार

मेधावी छात्राओं को किया सम्मानित

[Edited By: Robin Raj]

पटना(न्यूज़ क्राइम 24): रिकाबगंज स्थित वार्ड 72 के पार्षद  कार्यालय में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अन्तर्गत दशम बोर्ड एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 35 छात्राओं को सम्मानित करने हेतु मेधा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. सफल छात्राओं को स्मृति चिहन, प्रशस्ति पत्र एवं स्टेशनरी आदि प्रदान कर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का आयोजन वार्ड 72 की पार्षद व उपमहापौर मीरा देवी द्वारा किया गया. कार्यक्रम का संचालन शिक्षाविद जयशंकर प्रसाद पिंटू ‘ ने किया. अतिथियों का स्वागत पार्षद प्रतिनिधि अवधेश कुमार यादव जबकि धन्यवाद ज्ञापन समाजसेवी रघुवीर शय ने किया.

कार्यक्रम में उपस्थित छात्राओं एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए उपमहापौर मीरा देवी ने मेधावी छात्राओं को सफलता प्राप्ति की बधाई दी तथा कहा कि पुत्र को शिक्षित करने का अर्थ हैं एक व्यक्ति को शिक्षित करना परन्तु , पुत्री को शिक्षित करने का अर्थ है दो परिवारों को शिक्षित करना, लिहाज़ा बच्चियों को हमें हर परेशानी को झेलकर भी शिक्षा का अवसर प्रदान करना चाहिए. उपमहापौर ने इस अवसर पर यह घोषणा की कि सम्मानित होनेवाली छात्राओं को वे व्यक्तिगत कोष से पठन-पाठन हेतु प्रत्येक माह ‘ पाँच सौ रुपए प्रोत्साहन राशि के रूप में देंगी.

इस अवसर पर छात्राओं को संबोधित करते हुए पूर्व बैंक अधिकारी विजय कुमार मेहता ने मेधावी छात्राओं को अपने भरपूर सहयोग एवं मार्गदर्शन का आश्वासन दिया. उन्होंने यह सलाह दी कि छात्राओं के लिए एक विशेष स्टडी सर्किल की स्थापना की जाए जहाँ वे प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी एवम व्यक्तित्व निर्माण कर सके. समारोह में सच्चिदानन्द मेहता , महिपाल सिंह, पंकज कुशवाहा, विजय कुमार सिंह, मुन्ना मेहता, भोली गोप, रवि कुमार, चन्दन सहनी, नागेन्द्र मैना, धर्मेन्द्र यादव, अमरजीत कुमार सहित बड़ी तादात में अभिभावकगण एवं छात्र छात्राएं मौजूद थी।

Related posts

पोषण के सहारे टीबी से जंग : पूर्णिया में 52 रोगियों को सिविल सर्जन ने वितरित किया पोषण आहार

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा, प्रतियोगिताओं में जीते पुरस्कार

बीआईटी मेसरा पटना परिसर में स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन का आयोजन, 30 से अधिक टीमों ने दिखाए नवाचार

error: