बिहार

नौ अगस्त से राष्ट्रीय लोक मौर्चा का सदस्यता अभियान

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा के निर्देश पर पार्टी कैम्प कार्यालय मे 9 अगस्त से शुरु होने वाले सदस्यता अभियान की पटना जिला की तैयारी बैठक महानगर के अध्यक्ष खुर्शीद अहमद की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ| इस बैठक में पटना जिला के नेताओ ने ज्यादा से ज्यादा लोगो को पार्टी से जोड़ने का संकल्प लिया, पार्टी ने बूथ स्थर से लेकर प्रखण्ड व जिला स्तर तक लोगो को पार्टी से जोड़ने का निर्णय लिया।

Advertisements
Ad 1

पार्टी के प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता ई हेमंत कुमार ने उक्त आशय की जानकारी दी| इस बैठक मे राष्ट्रीय महासचिव फ़ज़ल इमाम मल्लिक, सदस्यता अभियान प्रभारी प्रशान्त पंकज, मोहन यादव, बबन यादव, उर्मिला पटेल, डॉ परमानंद कुशवाहा, जागा कुशवाहा, डॉ बीरेंद प्रसाद, राघेवेंद्र कुशवाहा, अरविन्द वर्मा, शहजयाद गुड्डू कुशवाहा, बिनोद पप्पू, गंगा पांडे आदि भी उपस्थित थे।

Related posts

जिलाधिकारी के निदेश पर पटना शहर में आज सातवें दिन भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया

बिहार के शिक्षा मंत्री ने तख्त श्री हरिमंदिर जी गुरुद्वारा में मत्था टेका

नौकरी और रोजगार की मांग करने वाले टीआरई 4 के अभ्यर्थियों पर पुलिसिया लाठीचार्ज पर एजाज अहमद ने कहा…

error: