बिहार

बसमतिया पुलिस व एसएसबी ने ब्राउन शुगर के साथ एक नेपाली नागरिक को किया गिरफ्तार!

अररिया, रंजीत ठाकुर  बसमतिया थाना पुलिस और एसएसबी के जवानों ने सूचना के आधार पर सोमवार की रात ब्राउन शुगर के साथ एक नेपाली नागरिक को किया गिरफ्तार। मौके से एक मोबाइल और पल्सर बाइक को भी किया जप्त। जप्त ब्राउन शुगर-1.22 ग्राम बताया गया । वहीं गिरफ्तार व्यक्ति पूजन पॉडेल पिता गजेंद्र पॉडेल ग्राम पीपलगाछी ,थाना चकरघाटी, जिला सुनसरी नेपाल बताया गया है। वहीं गिरफ्तार व्यक्ति के पास से 3700 नेपाली रुपया बरामद किया है।

इस बाबत बसमतिया थाना अध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार व्यक्ति से आवश्यक पूछताछ कर न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया गया है। इस अभियान में एसएसबी जवानों के साथ थाना अध्यक्ष अमर कुमार दल बल के साथ शामिल थे।इस असहाय की जानकारी थानाध्यक्ष
ने दिया है।

Related posts

पाटलिपुत्र ग्रीनफील्ड सैटलाइट टाउनशिप के खिलाफ आंदोलन तेज करने का निर्णय

30 वर्ष की आयु के बाद सामान्य लोगों के दिल की जांच संख्या में हो रही है वृद्धि

मुर्गा दुकानदार की गला रेतकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

error: