बिहार

पटना सिटी में मेगा नेत्र जांच शिविर : 140 मरीजों की जांच, 56 का मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयन

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) “स्वास्थ्य जांच कराएंगे, पटना स्वस्थ बनाएंगे” के संकल्प के साथ राधेश्याम परिवार, पटना सिटी एवं श्री बालाजी नेत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में डॉक्टर शशी मोहनका के नेतृत्व में एक मेगा नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 140 मरीजों की नेत्र जांच की गई, जिसमें से 56 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन संस्थापिका शोभा गुप्ता ने किया।

इस अवसर पर उन्होंने बताया कि अब तक शिविरों के माध्यम से तथा डॉ. शशी मोहनका के सहयोग से पटना एवं आसपास के गांवों में मरीजों का निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन कराया जा रहा है। शिविर के दौरान मरीजों के बीच निःशुल्क चश्मों का भी वितरण किया गया।

Advertisements
Ad 1

कार्यक्रम में व्यवस्थापक चक्रेश अग्रवाल, संगीता झुनझुनवाला एवं संजीव यादव ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम संयोजक बाबूलाल अग्रवाल ने बताया कि यह सेवा प्रत्येक माह के तीसरे रविवार को जरूरतमंद मरीजों को उपलब्ध कराई जाती है। इस अवसर पर ए. आनंद कमालिया, संजीव मिश्रा, रणजीत मित्तल, हरीश हरललका, अनिल गोयनका सहित अन्य लोग सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।

Related posts

सेकंड चांस कार्यक्रम के तहत बालिकाओं के लिए मॉक टेस्ट का सफल आयोजन

ट्रैफिक व्यवस्था मजबूत करने को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक

एम्स पटना में विश्व किडनी दिवस 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम, समय पर जांच और अंगदान पर दिया गया जोर

error: