बिहार

पटनासिटी में चोरी कांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार!

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) चौक थाना पुलिस ने पुआ गली स्थित एक घर में घुसकर चोरी करने के मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

थानाध्यक्ष राज किशोर सिंह के अनुसार, दीदारगंज थाना क्षेत्र निवासी अजीत कुमार को घर में घुसकर चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। वहीं, चोरी का मोटर एवं एल्यूमिनियम का सामान अपने पास रखने के आरोप में राजा कुमार तथा पवन चौहान को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Related posts

ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने जमालपुर थाना का वार्षिक निरीक्षण किया

पटना वीमेंस कॉलेज में कैंसर जागरूकता पर अतिथि व्याख्यान आयोजित

महावीर मंदिर में सजेगा माता का भव्य दरबार, 3D पंडाल निर्माण शुरू

error: