बिहार

मकरसंक्रांति पर सोनापुर पंचायत में आयोजित बैठक, ग्रामीणों के बीच आपसी समन्वय बढ़ाने पर जोर

अररिया, रंजीत ठाकुर : मंगलवार को मकरसंक्रांति के अवसर पर सोनापुर पंचायत स्थित कबीर मठ चकोड़वा, पथरदेवा में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें ग्रामीणों के बीच आपसी समन्वय बढ़ाने पर जोर दिया गया। इस बैठक का आयोजन नरपतगंज प्रखंड के सोनापुर पंचायत स्थित पथरदेवा एसएसबी कैंम्प के 56वीं बटालियन एसएसबी कंपनी फुलकाहा की बाहरी सीमा चौकी पथरदेवा द्वारा किया गया था। बैठक में उपनिरीक्षक सुरत सिंह चौहान और उनके जवानों ने समाज के बुद्धिजीवियों और ग्रामीणों से संवाद किया। इस दौरान समाज के कई सम्मानित लोग उपस्थित थे, जिनमें वीरेंद्र यादव, टुनटुन यादव, विशुनदेव मेहता, हरिसचंद मेहता, सकलदेव मेहता, संजीव कुमार यादव, जितेंद्र यादव, गब्बर मेहता, पन्नालाल मेहता, श्याम पासवान, चंदर यादव, जयप्रकाश मेहता,सदानंद यादव,रामानंद यादव, कन्हैया यादव, कृत्यानंद यादव सहित एसएसबी जवान मनोज कुमार, सौरभ पाटिल आदि शामिल थे।

उपनिरीक्षक चौहान साहब ने बैठक में कहा, “हमारी जिंदगी देश सेवा के लिए है, और हमें समाज से जो प्यार मिलता है, वह हम कभी नहीं भूला सकते। यदि समाज के लिए अपनी जान देने की आवश्यकता पड़ी, तो हम तैयार हैं।” यह बैठक गांव में शांति और सहयोग की भावना को बढ़ावा देने के लिए आयोजित की गई थी। बैठक में वुद्धिजीवियों ने बताया की जब से एसएसबी कैंम्प यहा आया है,हमलोग चैन अमन की नीद से सोते है,वहीं जवानों के विषय में बताया की इन लोगों को रात और दिन कब होता है,पता ही नहीं चलता बहुत ज्यादा क्षेत्र के लिए मेहनत करते है,ताकी हमारे इलाक में असमाजिक तत्वों का मनोबल पर रोकथाम लगा रहे और समाज के बीच बेहतर संबंधों की नींव रखने की कोशिश की गई।

Related posts

नई दुग्ध संग्रहण समितियों के गठन में लाएं तेजी : डीएम

वृक्षारोपण ही प्रकृति के प्रति हमारी सच्ची सेवा है : रत्नेश कुशवाहा

एम्स पटना और स्टेट हेल्थ सोसाइटी बिहार की ऐतिहासिक साझेदारी, अब हर सरकारी अस्पताल में मिलेगा एक समान आपातकालीन उपचार

error: