बिहार

फुलकाहा थाना क्षेत्र के पथराहा में भीषण अगलगी तीन घर जलकर राख

अररिया, रंजीत ठाकुर : नरपतगंज अंतर्गत फुलकाहा थाना क्षेत्र के पथराहा पंचायत के वार्ड-तीन में शुक्रवार को लगी भीषण आग। आग लग जाने से तीन घर जलकर राख हो गया। ग्रामीणों के सूचना पर फुलकाहा थाना अध्यक्ष के निर्देश पर पुलिस बल और अग्निशमन वाहन के अग्निक चालक मनोज कुमार-274,अग्निक रंजन कुमार, टीपू कुमार ने उक्त स्थल पर पहुंचकर आग बुझाया।

तब तक घर में रखें सारा समान जलकर राख हो गया। मिली जानकारी के अनुसार लगभग लाखों का नुकसान हुआ है। यह अगलगी की घटना पथराहा पंचायत के वार्ड-18 निवासी सुनील मंडल पिता परमेश्वर मंडल के तीन घर में हुई है। वहीं घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।

Related posts

प्रेमिका की शादी के कुछ दिन बाद, युवक ने किया अपना जीवनलाल समाप्त

पटना के आयकर गोलंबर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया जाएगा

राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की 118वीं जयंती समारोह

error: