बिहार

विवाहिता का संदिग्ध हालात में मिला शव, मृतका के मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप

नालंदा, राकेश। विभिन्न थाना क्षेत्र में दो महिलाओं का शव संदिग्ध हालात में घर से मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. पहला मामला दीपनगर थाना क्षेत्र के राणा बीघा गांव का है. जहां पारिवारिक कलह से आहत विवाहिता ने फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली है. घटना के संबंध में मृतका के चाचा ने बताया कि 21 वर्षीय अनामिका कुमारी की शादी पटना ज़िला निवासी धीरज पासवान से हुआ था. शादी के बाद से पति दहेज में बुलेट गाड़ी की डिमांड करता था जब बाइक नहीं मिलता तो 10 से 15 दिन के भीतर मारपीट कर मायके भगा दिया करता था.

मृतका के परिवार वालों ने कई बार दोनों को समझा बुझाकर सुलह कराया लेकिन कुछ दिन ठीक रहे फ़िर इसी बात को लेकर पड़ताडित कर भगा देता था. उसके बाद से वह मायके में रहने लगी और देर शाम घर पर कोई नहीं था इसी बात से आहत होकर घर में ही खुदकुशी कर ली. घटना की सूचना पाकर पहुंचीं पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ़ सदर अस्पताल भेज अग्रतर कार्रवाई में जुट गई है. वहीं, दूसरी घटना अस्थावां थाना क्षेत्र का है. जहां विवाहिता का संदिग्ध परिस्थि में फंदे से लटका शव मिला है. जिसके बाद इसकी सूचना मृतका के परिजनों को दी गई. सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुट चुकी है.

Advertisements
Ad 1

वहीं, मृतका के परिजनों का आरोप है, शादी के बाद मृतका का पति धनंजय कुमार उर्फ़ कारू मायके वालों से और पैसा मांगने को कहता था. जब वह इससे इंकार करती थी तो उससे मारपीट किया करता था, इसी बात को लेकर देर शाम भी विवाद हुआ तो गला दबाकर उसकी हत्या कर फंदे से लटका दिया. परिवार वालों ने हत्या का आरोप पति सहित 5 लोगों पर लगाया है. जिसके बाद सूचना पाकर पहुंचीं पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताक्ष कर रही है. मृतका की पहचान धनंजय कुमार की 22 वर्षीय पत्नी पूजा कुमारी के तौर पर हुआ है. 7 माह पूर्व शादी हुई थी.

Related posts

अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति मंत्री का ऐलान, आवासीय विद्यालयों में स्वास्थ्य कर्मियों की होगी तैनाती

जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में बैंकर्स समिति की बैठक

बेगूसराय में जिलाधिकारी ने रेफरल अस्पताल और स्कूल का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

error: