झारखण्ड

विवाहिता की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप

धनबाद: झारखंड के धनबाद जिले के एसएनएमएमसीएच में अस्पताल में इलाज के दौरान एक विवाहिता की मौत हो गई। विवाहिता को जली हुई गंभीर अवस्था मे अस्पताल लाया गया था। विवाहिता के परिजनों ने ससुराल वालों के ऊपर दहेज के खातिर हत्या करने का आरोप लगा है।कल्पना देवी का इलाज एसएनएमएमसीएच में चल रहा था।जिसकी सुबह करीब 3 बजे मौत हो गई है।कल्पना आग से जल गई थी।जिसके बाद उसे SNMMCH अस्पताल में भर्ती कराया गया था।कल्पना का मायका धनबाद के बरवाअड्डा के तुमादाहा में है।जबकि जामताड़ा जिले के नारायणपुर में कल्पना का ससुराल है। दस साल पहले कल्पना की शादी हुई थी।कल्पना के भाई राजीव मंडल के मुताबिक पति और ससुराल के लोगों के द्वारा दहेज के लिए अक्सर उसके साथ मारपीट की जाती थी। पति व ससुराल वालों के द्वारा लागातार मारपीट किए जाने को लेकर पंचायत भी बैठी थी। कई बार पंचायत बैठने के बाद भी पति के ऊपर कोई असर नही हुआ है।पति और ससुराल के लोग हमेशा कल्पना के साथ मारपीट करते रहते हैं।भाई का कहना है कि कल्पना की ससुराल वालों ने जान बूझकर हत्या करने की नीयत से उसे आग लगाई है. इधर SNMMCH में तैनात पुलिस के द्वारा भाई का बयान पर प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

जियासोवा ने दिवाली मेले का उद्घाटन किया, मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार

दुर्गा पूजा से पहले चक्रधरपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति और सुरक्षा का संदेश

स्व.रूपी सोरेन की आत्मा की शांति के लिए जादोपटिया अनुष्ठान किया गया