बिहार

संगठन की मजबूती और विस्तार समेत कई रणनीतिक फैसले लिए जा सकते हैं! कुंदन पासवान

पटना(न्यूज क्राइम 24): लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की राष्ट्रीय परिषद की बैठक आगामी 14 मार्च को दिल्ली स्थित कांस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित की गई है पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेश भट्ट ने बताया कि उक्त बैठक में पार्टी के बिहार प्रदेश के सभी प्रदेश पदाधिकारी प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष और पार्टी के सभी जिलों के जिलाध्यक्ष हिस्सा लेंगे!

उक्त बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री चिराग पासवान जी करेंगे! श्री भट्ट ने कहा कि पार्टी 2024-25 के मिशन मोड में जोर-शोर से जुट गई है। इस बैठक में देश भर से पार्टी के राष्ट्रीय परिषद से संबद्ध सभी पदाधिकारी भाग लेंगे। पार्टी की अहम बैठक में पार्टी के संगठन की मजबूती और विस्तार समेत कई रणनीतिक फैसले लिए जा सकते हैं!

Advertisements
Ad 1

उक्त आशय की जानकारी लोजपा (रा) के बिहार प्रदेश मीडिया प्रभारी कुंदन पासवान ने दी।

Related posts

सांसद सुरेंद्र यादव की पहल से जहानाबाद पटना-गया रेल सुविधाओं के विस्तार और आधुनिकीकरण से जहानाबाद के विकास को एक नया आयाम मिलेगा : एजाज अहमद

बिहार के MSME इकोसिस्टम को सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम, उद्योग विभाग के सचिव ने हैदराबाद में की महत्वपूर्ण बैठकें

संविधान हत्या दिवस : लोकतंत्र के उस काले अध्याय को देश कभी नहीं भूलेगा : विजय कुमार सिन्हा

error: