ताजा खबरेंराष्ट्रीय

भारतीय वायुसेना की बड़ी कार्रवाई: रात 01.44 बजे पाकिस्तान में घुसकर एयर स्ट्राइक

नई दिल्ली/इस्लामाबाद। भारतीय वायुसेना ने पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर बड़ा हमला करते हुए “ऑपरेशन सिंदूर” लॉन्च किया है। इस एयर स्ट्राइक की पहली तस्वीर भी सामने आ चुकी है, जिसमें चारों ओर आग और तबाही का मंजर नजर आ रहा है। यह कार्रवाई भारत की आतंकवाद के खिलाफ सख्त नीति का संकेत देती है।

सूत्रों के अनुसार, यह हवाई हमला पाकिस्तान के कोटली, बहावलपुर और मुजफ्फराबाद क्षेत्रों में किया गया। इन क्षेत्रों में आतंकी शिविरों के सक्रिय होने की खुफिया जानकारी के आधार पर यह अभियान अंजाम दिया गया। स्ट्राइक के दौरान भारी विस्फोट और आग की लपटें देखी गईं, जो ऑपरेशन की तीव्रता को दर्शाती हैं।

पाकिस्तान की स्वीकारोक्ति

पाकिस्तानी मीडिया चैनल डॉन न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान के इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने भारत द्वारा किए गए मिसाइल हमलों की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि भारत ने कश्मीर में हुए आतंकी हमले के बाद यह कार्रवाई की है।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, “भारत की इस कार्रवाई का जवाब दिया जाएगा। स्थान और समय हम स्वयं तय करेंगे।” पाकिस्तान की यह प्रतिक्रिया आने वाले दिनों में क्षेत्रीय तनाव को और बढ़ा सकती है।

क्या है ऑपरेशन सिंदूर?

‘ऑपरेशन सिंदूर’ भारतीय वायुसेना द्वारा आतंकी ठिकानों पर केंद्रित एक विशेष अभियान है, जिसे राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों और रक्षा मंत्रालय की रणनीतिक योजना के तहत अंजाम दिया गया। ऑपरेशन का नाम “सिंदूर” भारत की शक्ति, प्रतिशोध और सांस्कृतिक प्रतीकों को दर्शाने वाला है।

Advertisements
Ad 1

Related posts

Heat Wave Alert: स्कूलों के समय में बदलाव, कक्षा 8 तक 11:30 के बाद पाबंदी

पटना में पुलिस-अपराधी मुठभेड़, ज्वेलरी लूटकांड का आरोपी घायल, 4 गिरफ्तार!

ठाणे में जल संरक्षण को लेकर बड़ी पहल, ‘जल हित में जारी’ अभियान को मिला नगर निगम का साथ

error: