बिहार

एम्स पटना में चौथा एएचए मान्यता प्राप्त बीएलएस एवं एसीएलएस प्रोवाइडर कोर्स शुरू

फुलवारीशरीफ, अजित। ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एम्स) पटना के इमरजेंसी मेडिसिन विभाग द्वारा मैक्स हॉस्पिटल, दिल्ली के सहयोग से अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त बेसिक लाइफ सपोर्ट और एडवांस कार्डियोवास्कुलर लाइफ सपोर्ट प्रोवाइडर कोर्स का चौथा संस्करण आरंभ हुआ है.इस कार्यक्रम का उद्घाटन एम्स पटना के प्रेसिडेंट प्रो. (डॉ.) शुभ्रत सिन्हा ने मुख्य अतिथि के रूप में किया. कार्यक्रम में एम्स पटना के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और सीईओ प्रो. (डॉ.) सौरभ वर्श्नेय विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे.सभी अतिथियों ने इस प्रशिक्षण कार्यक्रम की सराहना की और इसे आपात स्थिति में मरीजों की जान बचाने हेतु एक अहम कदम बताया.एम्स पटना का यह प्रयास आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को सुदृढ़ करने और चिकित्सा कर्मियों को जीवनरक्षक कौशल से लैस करने की दिशा में एक बड़ी पहल के रूप में देखा जा रहा है।

इस अवसर पर डीन (अकादमिक) डॉ. रुचि सिन्हा ने बताया 5 मई को बीएलएस प्रशिक्षण के साथ कोर्स की शुरुआत हुई, जबकि 6 और 7 मई को एसीएलएस प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाएंगे.कार्यक्रम मे मेडिकल सुपरिंटेंडेंट प्रो. (डॉ.) अनुप कुमार, प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग की प्रमुख प्रो. (डॉ.) मुख्ता अग्रवाल, तथा नर्सिंग कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. रतीश नायर भी मौजूद रहे।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम इमरजेंसी मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. दिवेन्दु भूषण के नेतृत्व में संचालित किया जा रहा है. इसमें हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स को उच्च गुणवत्ता वाली सीपीआर एवं एडवांस कार्डियक लाइफ सपोर्ट तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

Related posts

प्रेमिका की शादी के कुछ दिन बाद, युवक ने किया अपना जीवनलाल समाप्त

पटना के आयकर गोलंबर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया जाएगा

राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की 118वीं जयंती समारोह

error: