बिहार

फुलवारी शरीफ में शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई

फुलवारीशरीफ, अजित। मध्य निषेध विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मित्र मंडली कॉलोनी, मनोरमा अपार्टमेंट के पास छापेमारी कर एक लावारिस हुंडई क्रेटा कार (BR 28 04021) से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की।

टीम का नेतृत्व अजीत कुमार कर रहे थे. उनके साथ शमशाद हुसैन, एएसआई अजीत परेल, एएसआई विनिता कुमारी, अभिजीत, सुरेन्द्र (सिपाही), कमलेश और प्रदीप (सिपाही) शामिल थे। छापेमारी के दौरान कार से कुल 216 बोतल विदेशी शराब जब्त की गई, जिसकी अनुमानित मात्रा 120 लीटर है. सभी बोतलों पर फॉर सेल इन उप्र अंकित पाया गया. बरामद शराब की अनुमानित कीमत लगभग एक लाख रुपये बताई जा रही है।

छापेमारी की कार्रवाई होते ही कार का चालक मौके से फरार हो गया. टीम ने वाहन और शराब को जब्त कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. विभाग का कहना है कि फरार आरोपी की तलाश जारी है और उसके नेटवर्क की भी जांच की जा रही है। वही गोपालपुर थाना अध्यक्ष अमित कुमार के मुताबिक संपतचक में मित्तन चक के पास छापेमारी के दौरान 200 से अधिक लीटर देसी शराब बरामद किया गया यहां तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया।

Related posts

बिहार पुलिस अकादमी में स्पोर्ट क्लाइम्बिंग प्रशिक्षण के प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित

फुलवारी शरीफ के जमीन कारोबारी गोलू हत्याकांड में परिजनों से मिले सांसद पप्पू यादव

“आवसम हर” कार्यक्रम से किशोरी स्वास्थ्य को मिलेगी मजबूती

error: