बिहार

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ मिला

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) बिहार की हर महिला के जीवन में एक नया सवेरा लेकर आया है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के तहत राज्य की 75 लाख महिलाओं के खाते में 7500 करोड़ रुपए की राशि सीधे इनके बैंक खाते में ट्रांसफर किया गया।

इस शुभ अवसर पर पटना सदर प्रखंड के सभागार में प्रोजेक्टर लगाया गया जिसमें जीविका दीदी के साथ साथ प्रखंड के अंतर्गत आने वाले सैकड़ों लाभांवित महिला उपस्थित रहे, इसके लिए मातृशक्ति के पुनीत योजना हेतु माननीय मुख्यमंत्री जी को मातृशक्ति ने बहुत-बहुत आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में शामिल सभी मातृशक्ति ने 2025 विधानसभा चुनाव में पुनः नीतीश कुमार जी को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।

इस मौके पर पटना सदर प्रखंड कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष सह भाजपा जल्ला मंडल अध्यक्ष मनीष कुमार यादव, उपाध्यक्ष अशोक यादव, पटना सदर प्रखंड कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति सदस्य सह जदयू गायघाट सेक्टर अध्यक्ष मुकेश कुमार ठाकुर, मनोज शर्मा, संतोष शर्मा, मनोज प्रभाकर, प्रमुख नीलम देवी के साथ साथ एनडीए के कई सम्मानित साथी मौजूद रहे।

Related posts

सिमुलतला आवासीय विद्यालय में कक्षा 6 नामांकन के लिए आवेदन 3 अगस्त से, बीएसईबी ने जारी किया नोटिफिकेशन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मैसूरु में स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक युवा केंद्र विवेक स्मारक का किया उद्घाटन

आंध्र प्रदेश : प्रधानमंत्री मोदी ने ग्रीनफील्ड अल्लूरी सीताराम राजू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया

error: