बिहार

विश्व कैंसर दिवस पर गरीब मरीजों के लिए महावीर कैंसर संस्थान ने दिया सौगात

फुलवारीशरीफ(अजीत यादव): पूर्वोत्तर भारत के सबसे बड़े कैंसर अस्पताल महावीर कैंसर संस्थान में कैंसर की शुरूआती जांच निःशुल्क होगी । इसके लिए इंडियन कैंसर सोसाइटी के साथ संस्थान का करार हुआ है । महावीर मन्दिर न्यास समिति के सचिव आचार्य किशोर कुणाल ने शुक्रवार को विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर इसकी घोषणा की । उन्होंने बताया कि कैंसर के लक्षण दिखने पर महावीर कैंसर संस्थान में 25 हजार रूपये तक की जांच भारतीय कैंसर समिति के सहयोग से निःशुल्क होगी । इस अवसर पर आचार्य किशोर कुणाल ने निःशुल्क कैंसर परामर्श शिविर का उद्घाटन किया । 4 से 10 फरवरी यानी एक सप्ताह तक इस शिविर में महावीर कैंसर संस्थान के विशेषज्ञ चिकित्सक निःशुल्क परामर्श देंगे।

Advertisements
Ad 1

महावीर कैंसर संस्थान में आयोजित समारोह में आचार्य किशोर कुणाल और अस्पताल के वरीय पदाधिकारियों , चिकित्सकों ने 684 मरीजों को कंबल भेंट किया । कार्यक्रम में महावीर कैंसर संस्थान के चिकित्सा अधीक्षक डा ० एल ० बी ० सिंह , निदेशक प्रशासन डा ० बी ० सन्याल , चिकित्सा निदेशक डा ० मनीषा सिंह , आयुष्मान योजना के पदाधिकारी अभिषेक सिंह , मनोज कुमार आदि मौजूद थे । चिकित्सा निदेशक डा ० मनीषा सिंह ने कहा कि किसी तरह की गांठ होने , मासिक धर्म के बाद रक्त श्राव होने , जख्म के ठीक नहीं होने जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत कैंसर संबंधित जांच करा लेना चाहिए । चिकित्सा अधीक्षक डा ० एल ० बी ० सिंह ने इस मौके पर बताया कि आयुष्मान भारत योजना को बेहतरीन तरीके से लागू करने के लिए महावीर कैंसर संस्थान को बेस्ट अवार्ड दिया गया है । डा ० एल ० बी ० सिंह ने बताया कि महावीर मन्दिर न्यास द्वारा स्थापित और संचालित 600 बेड के महावीर कैंसर संस्थान में 50 आई.सी.यू. और 11 अत्याधुनिक ऑपरेशन थियेटर की सुविधा उपलब्ध है । यहां पड़ोसी राज्यों के अलावा नेपाल और बंगलादेश तक के मरीज कैंसर के इलाज के लिए आते हैं । आज महावीर कैंसर संस्थान गरीब कैंसर मरीजों के लिए आस्था का केन्द्र बन गया है । 1998 में दलाई लामा के हाथों शुभारंभ हुए महावीर कैंसर संस्थान में प्रतिदिन औसतन लगभग 300 मरीजों की कीमोथेरेपी और इतने ही मरीजों की रेडियोथेरेपी की जाती है ।

Related posts

7 वर्ष की आयरा होदा ने रखा पहला रोजा, अलविदा जुम्मा पर मासूम रोजेदार को मिली दुआएं और तोहफे

बरबीघा में माँ मथुरासिनी महोत्सव 2026 का समापन, बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखाया जलवा

सिलेंडर की जमाखोरी की रोकथाम को लेकर 28 धावा दल का गठन

error: