बिहार

दानापुर की अकलु चक स्कूल भवन जर्जर, शिक्षा के रोकने से वंचित हो रहै नौनिहाल!

दानापुर(अजीत यादव): दानापुर विधानसभा के दानापुर प्रखंड के ग्राम अकलूचक नहर पर के गरीब परिवार के बच्चों के पढ़ाई के लिए पूर्व में बने प्राथमिक विद्यालय आज जर्जर होकर ढह गया है और इसका पुनः निर्माण आज तक नही हो पाया है । इससे अकलु चक गांव के बच्चे अनपढ़ होने पर मजबूर हैं, क्योंकि वर्ग प्रथम से पांचवी तक के बच्चे आस पास के विद्यालयों को दूरी अधिक होने के कारण वहां पढ़ने जाने में असमर्थ हो जा रहे हैं। बच्चों के अभिभावक में छोटे-छोटे नौनिहालों को दूर स्कूल में भेजने से हिचक रहे हैं।

स्थानीय लोग बताते हैं कि इस विद्यालय के निर्माण के लिए गांव के ग्रामीणों और समाजिक कार्यकर्ताओं ने संबंधित पदाधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधिगण को कई बार गुहार लगाये लेकिन अभी तक विद्यालय निर्माण के लिए कोई भी पहल सरकार के द्वारा नही किया गया है। स्थानीय लोगो के साथ समस्याओ के बारे में बातचीत करने के बाद पुनपुन के चामुचक निवासी सामाजिक कार्यकर्ता,सह अधिवक्ता राजकुमार ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को पत्र लिखकर इस जर्जर विद्यालय भवन के निर्माण का ध्यान आकृष्ट कराया है।

Related posts

महिला की हत्या का खुलासा : जमीन के सौदे की रंजिश में पत्नी को मार डाला, तीन आरोपी गिरफ्तार!

साइबर क्राइम थाने का उदघाटन : सुश्री अंकिता शर्मा

फुलवारी में विक्रम विधायक सिद्धार्थ शर्मा का पूर्व वाहन चालक की गोली मारकर हत्या!

error: