क्राइमताजा खबरेंबिहार

ट्रेन में लूटपाट, एक यात्री को गोली मारी!

पटना: पूर्वोत्तर रेलवे के सोनपुर और दिघवारा रेलवे स्टेशन के बीच हथियारबंद अपराधियों ने चलती ट्रेन में लूटपाट और गोली मारने की घटना को अंजाम दिया है। घटना फेस्टिवल स्पेशल 04186 अप बरौनी ग्वालियर ट्रेन के बोगी नम्बर D5 में हुई। घटना रात के करीब ग्यारह बजे की बताई जा रही है। अपराधियों ने डकैती के दौरान सामान देने से मना कर रहे एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। दहशत में आए यात्रियों ने लूट का विरोध नहीं किया। अपराधी यात्रियों से मोबाइल फोन, नगदी और गहने जेवरात लूट कर दिघवारा स्टेशन के पूर्वी छोर पर उतर कर भाग गए.

ट्रेन में 15 से 20 बदमाश चढ़े-

पीड़ितों की मानें तो ट्रेन जब सोनपुर स्टेशन पहुंची तो ट्रेन की सबसे पीछे की बोगी D5 में 15 20 की संख्या में हथियारबंद अपराधी ट्रेन में चढ़े और बोगी के सभी दरवाजों को अंदर से बंद कर लूटपाट शुरू कर दिया। महिला सवारियों से उनके शरीर पर पहने गहने और पुरुष सवारियों से मोबाइल, गले की चेन और नगदी हथियार लूटे बोगी में उत्तर प्रदेश के इटावा निवासी दस युवकों का एक समूह जो मुजफ्फरपुर में सीआरपीएफ की बहाली में फिजिकल की परीक्षा देने आया था, वह भी सवार था। बदमाशों ने समूह के युवक शिवम यादव को जगाया और उससे मोबाइल नगदी छिनने के बाद जब गले का चेन छीनने लगे तो उसने विरोध किया जिस पर उसे एक अपराधी ने गोली मार दिया.

Advertisements
Ad 1

अस्पताल में भर्ती घायल युवक-

ट्रेन के दिघवारा स्टेशन पहुंचने पर सभी अपराधी उससे उतर गए। अपराधियों के भागने के बाद यात्रियों ने शोर मचाया। घायल युवक को छपरा के सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

Related posts

शेखपुरा में अतिक्रमण पर प्रशासन का डंडा, 18 दुकानें हटाई, 12,200 रुपये जुर्माना वसूला

AES से निपटने को लेकर बिहार सरकार अलर्ट, मुख्य सचिव बोले- “चमकी बुखार में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं”

NEET UG 2026 पुनर्परीक्षा को लेकर बिहार में हाई अलर्ट, 34 जिलों के 331 केंद्रों पर 1.56 लाख छात्र देंगे परीक्षा

error: