बिहार

राष्ट्रीय लोक जनता दल के 40 जिला अध्यक्षों की सूची जारी

पटना(न्यूज क्राइम 24): राष्ट्रीय लोक जनता दल के बिहार प्रदेश युवा अध्यक्ष हिमांशु पटेल ने चालीस युवा जिला अध्यक्षों की सूची आज जारी कर दी। राष्ट्रीय लोक जनता दल बिहार के प्रदेश प्रवक्ता व महासचिव राम पुकार सिन्हा ने प्रेस बिज्ञप्ति जारी कर बताया की पटना पूर्वी में कृष्ण मुरारी यादव, पटना पश्चिम मे दीपक शर्मा, पटना महानगर में अमित कुशवाहा, पूर्वी चम्पारण मे प्रकाश सिंह कुशवाहा, मुज़फ्फरपुर मे संदीप उर्फ़ चन्दन श्रीवास्तव , लखीसराय मे अजय पटेल शामिल है।

वही रालोजद के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक रमेश सिंह कुशवाहा ने रालोजद बिहार के दो प्रकोष्ठो के प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किये है जिसमे रालोजद आई टी सेल बिहार के अध्यक्ष के रूप मे इं. रोशन राजा एवं छात्र प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पद पर पूर्व सांसद मोo अनवरुल हक के पौत्र मोहमद साद हुसैन को मनोनीत किया गया है।

Related posts

चतरा समेत 5 जिलों में TSPC का बंद का ऐलान, पुलिस अलर्ट सुरक्षा बलों ने बढ़ाई चौकसी

दुर्गा पूजा को लेकर शेखपुरा में प्रशासन अलर्ट, एसडीओ ने की समीक्षा बैठक, डीजे पर होगी सख्त कार्रवाई

भूमि विवाद और शराबबंदी पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

error: