बिहार

सोनापुर पंचायत भवन में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन, दी गई कानूनी सलाह

अररिया, रंजीत ठाकुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकार अररिया के तत्वावधान में आज रविवार को नरपतगंज प्रखंड अंतर्गत सोनापुर पंचायत भवन में मुखिया कृत्यनन्द राम के मौजूदगी में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित की गई। जागरूकता शिविर का संचालन पैनल अधिवक्ता श्रवण कुमार झा एवं पारा विधिक सेवक विनय कुमार ठाकुर के द्वारा किया गया। शिविर में प्राधिकार द्वारा चलाई जा रही विधिक सेवाओं के बारे में उपस्थित लोगों को विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त अन्य कानूनी सुविधा निःशुल्क कैसे प्राप्त कर सकते है इसकी भी जानकारी अधिवक्ताओं के द्वारा बताई गई।

Advertisements
Ad 1

उपस्थित पैनल अधिवक्ता ने बताया कि प्राधिकार ने पैनल अधिवक्ता एवं पारा विधिक सेवक, वंचित लोगों को विधिक सेवा प्रदान करने में सहायता देते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत मध्यस्थता प्रक्रिया तथा पीड़ित प्राधिकार अधिनियम के तहत मुआवजा के विषय में भी लोगों को बताया गया। जानकारी देते हुए पैनल अधिवक्ता ने लोगों को बताया कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने लंबित मामले को सफलतापूर्वक निष्पादन करवा सकते हैं। शिविर में मोके पर सोनापुर पंचायत के मुखिया कृतियानंद राम,उपमुखिया-अनिल मेहता,वार्ड सदस्य-राजेश सहनी,दिनेश भगत,अली हुसैन,हरिलाल मंडल,अनंत मोहन साह,मोहम्मद मजीद,मुन्ना राम पंचायत प्रतिनिधि समेत दर्जनों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे ।

Related posts

रामनवमी में विधि-व्यवस्था संधारण के लिए समीक्षा बैठक आयोजित, शांतिपूर्ण पर्व मनाने की अपील

जिलाधिकारी के निर्देश पर पटना शहर में आज अठारहवें दिन भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया

खनन योद्धाओं का सम्मान : 24 योद्धाओं के खातों में प्रोत्साहन राशि ट्रांसफर, अवैध खनन पर सख्ती

error: