बिहार

राजधानी में गैंगरेप, 6 दरिन्दों ने लूटी पीड़िता की अस्मत

मनेर, आनंद मोहन। राजधानी मे गैंगरेप हुआ है। पटना पुलिस के तमाम संघन पेट्रोलिंग के दावो की धज़्ज़िया उड़ाते हुए 6 हैवानों ने मिलकर एक महिला की अस्मत लूट ली और पीड़िता को अस्त व्यस्त हालात में नहर पर छोड़ फरार हो गए। पीड़िता द्वारा बताया गया कि वो शनिवार की शाम को सब्जी लेने घर से निकली थी। सब्जी लेने के दौरान सरोज नामक युवक ने अपनी बातों में उलझा कर कथित तौर नशील पदार्थ सूंघा कर बेहोश कर दिया फिर उसे लेकर छितनावां नहर पर ले जाया गया।

जहाँ पूर्व से ही मौजूद उंसके 5 साथियों समेत सरोज ने महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया। गैंगरेप की वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है। वही गैंगरेप की घटना की पुष्टि करते हुए दानापुर सहायक पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमन ने बताया कि मनेर थाना अंतर्गत एक गांव में एक महिला के साथ 6 लोगों ने मिलकर सामूहिक बारी-बारी से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। जिसमें पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मनेर एवं शाहपुर थाने के पुलिस ने चार आरोपी को गिरफ्तार कर ली है , चारों आरोपियों से पूछताछ की जारी है , दो अन्य आरोपी फरार है जिसके गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। महिला का मेडिकल जांच भी कराई जा रही है, महिला का 164 का बयान न्यायालय में प्रस्तुत कर दर्ज कराई जाएगी।

Related posts

राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा एम्स पटना, उत्साह और गौरव के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

गार्गी उद्यमी सखी सावन महोत्सव 2026 ने बिहार में महिला उद्यमिता, संस्कृति और आत्मनिर्भरता का उत्सव मनाया

एलिवेटेड रोड, आरओबी और एयरपोर्ट अप्रोच रोड समेत महत्वपूर्ण परियोजनाओं की हुई समीक्षा

error: