बिहार

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का जन विश्वास कार्यक्रम 20 फरवरी से अब 1 मार्च तक होगा

पटना, (न्यूज क्राइम 24) बिहार प्रदेश राजद के प्रधान महासचिव रणविजय साहू के द्वारा जारी परिपत्र के आलोक में राजद के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के नेतृत्व में जन विश्वास यात्रा कार्यक्रम 20 फरवरी 2024 को मुजफ्फरपुर से शुरू होगी जो अब 01 मार्च 2024 तक चलेगा। इस कार्यक्रम में संशोधन किया गया है,पहले जहां 32 जिलों में कार्यक्रम थे ,उसे बढ़ाकर अब 33 जिला कर दिया गया है । पहले जहां दिनांक 23 फरवरी को सासाराम में आम सभा थी उसकी जगह श अब दिनारा में आम सभा की जाएगी।

इन्होंने बताया कि जो 29 फरवरी को पूर्व निर्धारित किया गया था उस कार्यक्रम में भी संशोधन किया गया
है। इन्होंने ने यह भी बताया कि बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रधान महासचिव श्री रणविजय साहू के हस्ताक्षर से जारी परिपत्र के अनुसार दिनांक 29 फरवरी को कटिहार के राजेंद्र स्टेडियम में और भागलपुर के शाहगंजी मेला मैदान, नाथनगर में जन विश्वास कार्यक्रम में आम सभा को संबोधित करके तेजस्वी जी का रात्रि विश्राम बांका में होगा।

Advertisements
Ad 1

एजाज ने आगे बताया कि दिनांक 01 मार्च 2024 को बांका के बेलहर मुख्यालय, जमुई के श्रीकृष्णा स्टेडियम, जमुई और लखीसराय में कार्यक्रम करते हुए नेता प्रतिपक्ष पटना वापस आ जाएंगे। इन्होंने यह भी बताया कि इस कार्यक्रम की तैयारी के लिए सभी जिला में जिला प्रभारी अपने-अपने प्रभार वाले जिला में जन विश्वास कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारी बैठक और समीक्षा बैठक कर रहे हैं।

Related posts

पटना विश्वविद्यालय के Ph.D नामांकन में गड़बड़ी को लेकर अनिश्चितकालीन भूख़ड़ताल पर बैठे छात्र की हालत बिगड़ी, पीएमसीएच में भर्ती कराया गया

नवाचारों को मिला प्रोत्साहन, चयनित स्टार्टअप्स के लिए आयोजित हुआ पर्सनल इंटरैक्शन सेशन

भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, 4.24 लाख नेपाली मुद्रा के साथ तस्कर गिरफ्तार!

error: