बिहार

सिमराहा थाना की रात्रि गश्ती वाहन दुर्घटनाग्रस्त

20240219 182845

अररिया, रंजीत ठाकुर।  जिले के सिमराहा फोरलेन स्थित टावर चौक के समीप 5 युवक सवार स्विफ्ट वाहन ने पीछे से सिमराहा पुलिस गश्ती वाहन को जोरदार ठोकर मार दिया। पुलिस वाहन पहले पेड़ से टकराई फिर रोड पर ही पलट गई। वहीं घटना के बाद स्विफ्ट पर सवार तीन युवक फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दो युवक को पकड़ लिया गया। स्विफ्ट पर सवार सभी युवक नशे में था,जा रहे थे बाराती।

घटना के बाद पुलिस की बढ़ी हलचल, सभी घायल पुलिसकर्मी को फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल में कराया भर्ती। एसडीपीओ खुशरू सिराज ने कहा कि एक दरोगा सहित अन्य पुलिस कर्मी घायल है। सभी का इलाज किया जा रहा है। ठोकर मारने वाली स्विफ्ट पर सवार पकड़े गए युवकों की जांच किया जा रहा है कहीं नशे में तो नहीं था जांच के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा।

Related posts

पटना को औद्योगिक एवं प्रोडक्शन हब के रूप में विकसित करने हेतु जिलाधिकारी ने किया उद्योग संघ क़े प्रतिनिधियों क़े साथ संवाद

दो दिवसीय एएफपीआईकॉन बिहार सम्मेलन का समापन, फैमिली फिजिशियन की भूमिका पर चर्चा

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित