बिहार

कुरकुरी झु.झो. प्राथमिक विद्यालय में नया भवन उद्घाटित, प्रधान शिक्षिका आफ़रीन अरशद का हुआ सम्मान

पटना, अजित। प्राथमिक विद्यालय कुरकुरी झु.झो., फुलवारी शरीफ में शनिवार को नवनिर्मित विद्यालय भवन का भव्य उद्घाटन किया गया. कार्यक्रम में नई प्रधान शिक्षिका आफ़रीन अरशद का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया. समारोह के मुख्य अतिथि भूतपूर्व मुखिया शैलेन्द्र कुमार थे, जबकि अध्यक्षता राजेश कुमार द्विवेदी ने की।

उद्घाटन समारोह में बिमल कुमार चौधरी, डॉ. हुमायूं अख्तर, विंध्याचल विनायक, रूपाली यादव, रवी कुमार, राजीव कुमार, विवेक कुमार, शकील अहमद, तारीख जमील, ज़फ़र इमाम, चैताली बनर्जी, धीरेन्द्र कुमार सहित गांव के अभिभावक, स्थानीय लोग और शिक्षा विभाग की कई महत्वपूर्ण हस्तियां बड़ी संख्या में उपस्थित थीं।

Advertisements
Ad 1

कार्यक्रम में बच्चों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई जिसने सभी का मन मोह लिया. मौके पर आए सभी गणमान्य व्यक्तियों को बुके और शॉल देकर सम्मानित किया गया. साथ ही बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए मेडल भी प्रदान किए गए।

Related posts

मगध सम्राट जरासंध स्मारक का प्रथम वार्षिकोत्सव मनाया जाएगा

अयर्व क्लिनिक की आठवीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

हाथी का आतंक, तेलहारा गांव में देखा गया, वन विभाग ने शुरू की कार्रवाई

error: