बिहार

विभिन्न कार्यक्रम के साथ समापन होगा कुम्भ मेला

अररिया, रंजीत ठाकुर  पड़ोसी देश नेपाल के सुनसरी जिला के प्राचीन हरिद्वार नाम से प्रसिद्ध बारह क्षेत्र चतराधाम में 10 मई आज शुक्रवार को महाकुम्भ मेला का समापन होगा। आयोजक के अनुसार समापन के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे । ज्यों ज्यों समापन का समय नजदीक आ रहा है भीड़ बढ़ता जा रहा है । चतरा धाम क्षेत्र में वाहनों का जमवाड़ा लगा रहता है । दूर दराज इलाके से लोग बस और अन्य वाहन रिजर्व कर यहां पहुंच रहे है । स्थानीय प्रशासन का चाक चौबंद सुरक्षा व्यावथा है । जगह जगह ट्राफिक पुलिस तैनात किए गए है ।

Advertisements
Ad 1

जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी श्री रामकृष्णाचार्य महायोगी सिद्ध बाबा ने बताया कि पिछले कुम्भ से अधिक श्रद्धालु इस बार पहुंच रहे है जिसका प्रमुख कारण विश्व प्रसिद्ध धर्म गुरु कथा व्यास धीरेंद्रकृष्णशास्त्री का पांच दिवसीय कार्यक्रम और ज्यादा प्रचार प्रसार है । उन्होंने कहा युवाओं का विदेश पलायन रोकने के लिए सरकार को धार्मिक पर्यटन पर विशेष ध्यान देना चाहिए । बता दे कि सिद्ध बाबा का जब से चतरा में आए है उक्त क्षेत्र का काफी विकास हुआ है । उनके द्वारा बिक्रम संवत 2065 में बिना आक्सीजन के नौ दिनों तक भूगर्भ समाधि , वृहद स्वास्थ्य साधना शिविर , फिर 2072 में भूगर्भ समाधि आदि पूर्व के कार्यक्रम शामिल है जिस कार्यक्रम में राष्ट्रपति , प्रधानमंत्री शरीक हो कर उनका प्रशंसा कर चुके है । इस कुंभ मेला में बिहार सहित कई जगहों से श्रद्धालुओं ने आनंद लिया। बाबा बागेश्वर नाथ ने भी सहभागी बनें थे।

Related posts

नितिश कुमार के पुत्र निशांत कुमार तख्त पटना साहिब नतमस्तक हुए

हड़ताल से नहीं लौटने वाले भू-राजस्व पदाधिकारियों पर गिरेगी गाज : मंत्री

मुख्यमंत्री ने जे०पी० गंगा पथ अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों का किया निरीक्षण

error: