क्राइमताजा खबरेंबिहार

पटना में फिर से हत्या, प्रखंड कृषि अधिकारी का शव बरामद..!

Advertisements
Ad 5

पटना: बिहार में खूनी खेल लगातार जारी है, फिर एक बार पटना में हत्या से सनसनी फैल गई है इस बार पटना जिले के मसौढ़ी प्रखंड कृषि कार्यालय में पदस्‍थापित प्रखंड कृषि अधिकारी अजय कुमार की हत्‍या कर दी गई है. उनका अपहरण पिछले 18 जनवरी को ही तब कर लिया गया था जब वे पटना स्थित आवास से अपने कार्यालय जा रहे थे.

19 जनवरी से थे लापता-

Advertisements
Ad 1

बताया जा रहा है कि करीब सात दिनों से लापता मसौढ़ी प्रखंड कृषि पदाधिकारी अजय कुमार के अपहरण की प्राथमिकी उनकी पत्‍नी ने अपहरण के अगले दिन यानी 19 जनवरी को दर्ज कराई थी। अजय 18 जनवरी को पटना के कंकड़बाग, चांदमारी रोड, बुद्ध नगर रोड नंबर दो स्थित आवास से अपने कार्यालय में ड्यूटी पकड़ने के लिए निकले थे। बताया जा रहा है कि वे पटना से ट्रेन पकड़कर मसौढ़ी गए और मसौढ़ी कोर्ट हॉल्‍ट स्‍टेशन पर उतरे थे। यहां उतरने के बाद वे अनुमंडल चौराहा के पास खाद-बीज की एक दुकान पर बैठे थे। यहां उन्‍होंने बिना चीनी की चाय पी थी। कृषि अधिकारी ने वहां कहा था कि वे दाढ़ी बनवाने के बाद कार्यालय जाएंगे। इसके बाद उनका कुछ पता नहीं चला। बाद में उनके अपहरण और अब हत्‍या की बात सामने आई. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन करने में जुट गई है।

Related posts

पत्रकार हत्याकांड मामले में कोर्ट ने 6 दोषियों को सुनाई आजीवन कारावास

अजूबा फरमान, प्रेम प्रसंग में 7 वर्ष पूर्व शादी करने के बाद पति- पत्नी को भगाय

महिला क्रिकेट चैम्पियनशिप का ट्रॉफी अनावरण

error: