बिहार

सभी पंचायत में चौपाल लगाकर मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए जीविका ने चलाया अभियान

फुलवारी शरीफ, अजित : फूलवारी शरीफ के सभी पंचायतों में जीविका समूह द्वारा मतदान प्रतिशत के लक्षय को 100 पूरा करने हेतु संध्या चौपाल किया गया है, इस चौपाल में जीविका दीदी ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया है.संध्या चौपाल को एक उत्सव की तरह मनाया गया है.सभी जीविका दीदी ने चौपाल के साथ मेंहदी, खेल,एवम गीत के माध्यम से सभी दीदी का हौसला अफजाई किया है, सभी ने निर्वाचन में एक साथ चलकर मतदान करने की शपथ लिया है. सभी ने बूथ पर चलकर पहला वोट जीविका दीदी डालेगी यह भी प्रण किया है. साथ ही आम मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए भी जीविका ने बढ़ चढ़कर घूम-घूम कर प्रचार किया और लोगों को प्रेरित किया कि अपना मतदान जरूर करें.

इस कार्यक्रम में प्रखंड परियोजना प्रबंधक श्रीमति सुरुचि कांत मणि, सामुदायिक समन्वयक अल्पना कुमारी, अराधना कुमारी, मानसी कुमारी, स्नेहलता कुमारी, नीलम कुमारी एवम सभी पंचायत के सी एम, जीविका दीदी उपस्थित रहीं।

Related posts

उद्घाटन से पूर्व डीजीपी ने मंदिर के गर्भगृह में विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान को जल अर्पित किया

पटना महिला महाविद्यालय में लघु नाट्य प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने उठाए समकालीन सामाजिक मुद्दे

6 सितंबर को पटना में गूंजेगी Gen-Z और Gen-Alpha की आवाज

error: