बिहार

डांट डपट की भाषा से नहीं बच्चों को प्रेम की भाषा से पढ़ाना आसान : गुरु प्रेम 

Screenshot 2021 07 23 19 32 23 632 com

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): संपतचक के बेरिया स्थित मां शारदा पुरम के प्रेमलोक मिशन स्कूल के निदेशक गुरु प्रेम ने गुरु पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर बच्चों और अभिभावकों  के नाम संदेश जारी किया । उन्होंने कहा कि बच्चों को भी डांट-डपट की भाषा से शायद समझाना मुश्किल होता है, लेकिन प्रेम की भाषा का उन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। उनके जीवन को सुखमय बनाने के लिए उनमें संस्कार का भाव भरने के लिए उनके अंदर प्रेम के बीज बोएं। आप कितने ही विद्वान क्यों न हो जाएं, यदि जीवन में पे्रम नहीं उतरा, तो सब बेकार है। बड़े-बड़े भाषण देने का कोई लाभ नहीं। यदि ज्ञान के दो शब्द भी प्यार से किसी को बोले या समझाए जाएं, तो नि:संदेह उस बात का दीर्घकालिक और गहरा प्रभाव पड़ता है। गुरु प्रेम ने बताया कि गुरु पूर्णिमा को लेकर विद्यालय के बच्चे बच्चों में काफी उत्साह का माहौल है । सभी बच्चे अपने अपने हुनर का इस्तेमाल करते हुए एक से बढ़कर एक कलाकृतियों को प्रदर्शित करने का काम कर रहै है। जिसका ऑनलाइन माध्यम से विद्यालय वेबसाइट पर प्रदर्शन किया जाता है। 

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!