बिहार

नवनिर्मित मंदिर में स्थापना को लेकर भव्य कलश यात्रा का समापन

अररिया(रंजीत ठाकुर): नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के नवाबगंज पंचायत के फुलकाहा बाजार नया टोला स्थित मां शीतला के 100 वर्षों पुराने स्थान में नवनिर्मित मंदिर में आज स्थापना किया जा रहा है। इस उपलक्ष्य में शनिवार 24 जुलाई 2021को लगभग 501 श्रद्धालुओं के साथ कलश यात्रा का समापन किया गया. मिली जानकारी के अनुसार यह मंदिर बरसों पुराना मां शीतला मंदिर है जो लगभग 100 वर्षों से टीन के छपरी में स्थापित था। स्थानीय क्षेत्र के ग्रामीणों ने नए पक्के व संगमरमर तथा टाइल्स युक्त मंदिर का निर्माण कर दिया है. आज 9:00 बजे पूर्वाहन कलश यात्रा के समापन के बाद आचार्य कृष्णकांत झा एवं सहायक दिलीप झा के द्वारा विधि विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ मां शीतला की स्थापना कार्यक्रम मंदिर कमेटी के द्वारा प्रारंभ हो चुका है। वहीं मंदिर कमेटी के द्वारा रात्रि जागरण का भी आयोजन किया जा रहा है। इसके उपरांत रविवार 25 जुलाई से 48 घंटे का अष्टयाम संकीर्तन का भी आयोजन किया जा रहा है. इस कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर सैंकड़ों स्थानीय युवा श्रद्धालुओं ने उत्साह पूर्वक अपना योगदान दिया।

Related posts

कार्डिकॉन 2026 में नई तकनीक और आधुनिक उपचार पर विशेषज्ञों ने किया मंथन

भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, 5400 पाउच शैंपू के साथ बाइक सवार गिरफ्तार!

नशामुक्ति की ओर’ में 300 से अधिक छात्र-छात्राओं की सहभागिता विशेषज्ञों से खुलकर हुआ संवाद