बिहार

अंतर जिला अपराधी चोरी के बाइक के साथ बसमतिया पुलिस के हत्या चढ़ा

अररिया, रंजीत ठाकुर अंतर जिला सुपौल, थाना वीरपुर के एक अपराधी को चोरी के बाइक के साथ बसमतिया थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बाइक पर लिखा रजिस्ट्रेशन संख्या-बी आर 50 क्यू 3704 है। जिस पर विभिन्न धाराओं में बीरपुर थाना में दर्जनों मामला दर्ज है। गिरफ्तार अपराधी बीरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गौसपुर पट्टी पटेरवा वार्ड संख्या-09 निवासी बेचू पासवान के 21 वर्षीय पुत्र विजय पासवान बताया गया है।

इस बाबत बसमतिया थाना अध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि सूचना मिला कि एक अपराधी चोरी के बाइक से बसमतिया थाना क्षेत्र में घूम रहा है। सूचना मिलते ही दलबल के साथ उक्त अपराधी को बाइक के साथ दबोचा गया। गिरफ्तार व्यक्ति से आवश्यक पूछताछ कर आज मंगलवार को न्यायिक हिरासत में अररिया जेल भेज दिया गया है।

Related posts

पीएम मोदी ने राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं से की मुलाकात

बिहार में नई चीनी मिलों की राह होगी आसान, मध्य प्रदेश के निवेशकों से मिले गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार

अंगदान को बढ़ावा देने चलेगा व्यापक अभियान, दधीचि समिति को स्वास्थ्य व्यवस्था से जोड़ेगी सरकार : सीएम

error: