झारखण्ड

कुत्तों का निवाला बनी मासूम बच्ची

धनबाद(न्यूज़ क्राइम 24): गोविंदपुर द्वारिका सिटी निवासी मुकेश कुमार सिंह की सात वर्षीय पुत्री अन्या सिंह को आवारा कुत्तों ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया। घटना 15 अगस्त शाम साढ़े चार बजे की है। अन्या मां विभा सिंह द्वारा दी गई पूजा के सामान की सूची पड़ोसी दंत चिकित्सक के घर देने जा रही थी।

दोनों घरों के बीच सुनसान जगह पर आवारा कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। उसकी गर्दन पकड़ कर उसे पटक दिया और बुरी तरह से नोच डाला। इसके कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घर से मात्र कुछ ही मीटर की दूरी पर घटना हुई। घटना के बाद उसे तत्काल एक निजी चिकित्सालय फिर वहां से एसएनएमएमसीएच ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Related posts

झारखंड : आरएलएसवाई कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हर्षोल्लास से संपन्न

आरएलएसवाई कॉलेज राँची में ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ का आयोजन, 45 NCC कैडेट्स ने दिखाई सक्रिय भागीदारी

महिलाओं को दिया पर बड़ी सौगात, खाते में आए 5-5 हजार रुपयेहेमंत सरकार

error: