बिहार

इनरव्हील पटना सिटी का स्थापना दिवस समारोह मनाया गया

[Edited By: Robin Raj]

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): शान्ति श्री भवन अरोड़ा हाउस मे मंगलवार को इनरव्हील क्लब ऑफ पटना सिटी का स्थापना दिवस समारोह मनाया गया. इस स्थापना दिवस मे 2021-22 की अध्यक्ष रुचि अरोड़ा एवं सचिव ममता शर्मा नियुक्त हुई. उन्हें कॉलर पहनाकर और पिन लगाकर 2020-21 की अध्यक्ष श्वेता रंजन के द्वारा पद ग्रहण कराया गया, उसके बाद अध्यक्ष रुचि अरोड़ा ने अपनी टीम की घोषणा की. जिसमे सचिव ममता शर्मा, वाइस  प्रेजिडेंट रश्मि अरोड़ा, ISO यामिनी मित्तल, कोषाध्यक्ष सुप्रिया जायसवाल, एडिटर सुधा गुप्ता नियुक्त की गई. इस उद्घाटन सत्र की मुख्य अतिथि इनरव्हील डिस्ट्रिक एडिटर प्रियंका कुमार थी. उन्होंने आने वाली अध्यक्ष और उनकी पूरी टीम को बधाई दी और कहा कि इनरव्हील पटना सिटी निरंतर सेवा का अच्छा कार्य करता रहा है. मुझे पूरी उम्मीद है इस वर्ष यह और ऊँचाई पर पहुँचेगा.

अध्यक्ष रुचि अरोड़ा ने बताया कि इस साल इनरव्हील पटना सिटी महिला उत्थान, महिला सशक्तिकरण, वैक्सीनशन एक बार लग चुका है और इस पर जोर दिया जाएगा, पर्यावरण पर जोर एवं अन्य समाज सेवा से जुड़े कार्य किये जायेंगे. कार्यक्रम का संचालन ज्योति राठी एवम पूजा शर्मा जबकि धन्यवाद ज्ञापन रश्मि अरोड़ा ने किया.

इस कार्यक्रम मे अध्यक्ष रुचि अरोड़ा, सचिव ममता शर्मा, रश्मि अरोड़ा, विनीता श्वेता रंजन, डोकानिया, सुधा गुप्ता, सुप्रिया जायसवाल, तारा झुनझुनवाला, ज्योति राठी, पूजा शर्मा, लता कपूर, पूजा जुनेजा, नीलम केसरी, सुनीता झुंझुनवाला, चंदन, मधु, सरिता, रुचिता, खुशबू, रीना, रेनु मित्तल, सरिता आदि सदस्याएं उपस्थित थी।

Related posts

श्रीकृष्ण के आदर्शों को जीवन में अपनाकर सत्य, धर्म और कर्म के मार्ग पर आगे बढ़ें : संजय सरावगी

श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंजा इस्कॉन मंदिर, भव्यता के साथ मनाई गई जन्माष्टमी

बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव का सरकार पर हमला, बोले- स्थायी समाधान खोजने में विफल है डबल इंजन सरकार

error: