बिहार

बब्बन रावत ने प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ बस्तियों में जाकर निरीक्षण किया

[Edited By: Robin Raj]

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): केंद्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष श्री बब्बन रावत ने प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ मंगल तालाब स्थित दलित बस्ती में रहने वाले सफाई कर्मचारियों के आवास एवं अन्य व्यवस्थाओं के सुविधाओं के लिए वस्तु स्थिति जानने के लिए निरीक्षण किया. निरीक्षण के उपरांत उन्होंने यह घोषणा की बहुत जल्द इनके लिए सरकारी स्तर पर रहने के लिए भवन का निर्माण और अन्य सुविधाएं हेतु नगर निगम एवं पटना जिला प्रशासन को निर्देशित करेंगे निरीक्षण के दौरान पटना नगर निगम पटना सिटी अंचल के कार्यपालक पदाधिकारी श्री पंकज कुमार सहित अजीमाबाद अंचल के पदाधिकारी भी निरीक्षण में शामिल थे.

इस अवसर पर श्री बब्बन रावत के साथ पटना अनुमंडल शांति समिति के सदस्य राम जी योगेश, अंजू सिंह, मनोज सोनवाने, संजीव कुमार सिन्हा, प्रमोद कुमार मिश्रा, दया सिंह, दिलीप यादव, आदि मौजूद थे. निरीक्षण के उपरांत श्री बब्बन रावत ने गुरुद्वारा श्री हरमंदिर साहिब में मत्था टेका और गुरु घर का आशीर्वाद भी लिया।

Related posts

विपणन सत्र 2027-28 के लिए कैबिनेट ने रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में वृद्धि को मंजूरी दी

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 26 गिरफ्तार!

सांसद रविशंकर प्रसाद ने स्वच्छता अभियान में लिया भाग, स्वच्छ और विकसित भारत के संकल्प को दोहराया

error: