बिहार

उद्योग विभाग का कैम्प : 25 लाभुकों को 250 लाख रुपये के ऋण की स्वीकृति मिली

शेखपुरा,  उमेश कुमार : आज शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में एवं उद्योग विभाग, पटना से आए हुए श्री अभिषेक कुमार, सहायक उद्योग निदेशक और अग्रणी जिला प्रबंधक तथा सुजात, महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र, शेखपुरा के उपस्थिति में “मंथन सभागार” समाहरणालय, शेखपुरा में उद्योग विभाग द्वारा संचालित योजना यथा-प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP), EGP), प्रधानमंत्री प्रधान सुक्ष्म खाद्य उद्यम उन्न्यन (PMFME) एवं प्रधानमंत्री विश्वकर्मा (PMVY) योजनाओं से संबंधित कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के विभिन्न बैंकों द्वारा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) के तहत कुल 17 ऋण आवेदन का कुल-170 लाख रूपये ऋण की स्वीकृति तथा प्रधानमंत्री सुक्ष्म खाद्य उद्यम उन्न्यन (PMFME) के तहत कुल-8 आवेदन के विरूद्ध कुल 80 लाख रूपये ऋण की स्वीकृति प्रदान किए गए, ऋण स्वीकृति-पत्र जिला पदाधिकारी महोदय, शेखपुरा के हाथों से लाभुकों के बीच वितरण किया गया।

कैम्प को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा कैम्प में उपस्थित लाभुकों को उद्योग क्षेत्र में आगे बढ़ने एवं निष्ठापूर्वक उद्योग चलाने हेतु परामर्श दिया गया।

आयोजित कैम्प में जिला पदाधिकारी महोदय के साथ-साथ जिला उद्योग केन्द्र के पदाधिकारी/कर्मी, जिला संसाधन सेवी, बैंक के पदाधिकारी एवं लाभुक उपस्थित रहे।

Related posts

सम्राट चौधरी की सरकार ने शिक्षा के भगवाकरण की नीति अपनाई ; जनता दल यू और एनडीए के अन्य घटक दलो की चुप्पी क्यों : एजाज अहमद

मनेर में पासपोर्ट एवं उपडाकघर ऑफिस को RDX से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; परिसर खाली कराया, पुलिस बल तैनात

राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल के समक्ष जन सुराज पार्टी के दर्जनों नेताओं ने राजद की सदस्यता ग्रहण की

error: